विपुल पांचाल@ झाबुआ Live डेस्क … input: Salman Shaikh रतलाम शहर में फिर एक चाकू बाजी की घटना घटित हुई है।जिसमे झाबुआ जिले के पेटलावद के रायपुरिया में रहने वाले एक युवक जो नशे का आदि बन चुका था उसने एक व्यापारी को चाकू मार दिया। घटना में व्यापारी गम्भीर रूप से घायल हो गया और उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे धानमंडी निवासी 64 वर्षीय विनोद पिता तेजमल भंडारी पानी भर रहे थे , उसी बीच पीछे से आये 22 वर्षीय युवक गौरव पिता गोपाल पुरोहित (रायपुरिया) से विनोद की पानी पीने को लेकर कहा-सुनी हो गई। इस दौरान विनोद कुछ समझ पाता उससे पहले ही नशे में धुत गौरव ने विनोद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनोद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल विनोद भंडारी के चिल्लाने पर आस-पास के पड़ोसियों ने आरोपी गौरव को भी पीट दिया। वारदात में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। माणक चौक थाना प्रभारी अय्यूब खान के अनुसार हमलावर नशे का आदि है और रायपुरिया से पैदल चलते हुए रतलाम पहुंचा था। घायल व्यापारी खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation पेटलावद में कोरोना ने दी दस्तक; 1 व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव; यह एरिया बनेगा कन्टेन्टमेंट झोन .. 8 वर्षों से फरार इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार