जितेंद्र वर्मा, जोबट

राज्य शासन एवं पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा संचालित “नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के पालन में, जिला अलीराजपुर पुलिस द्वारा इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के निर्देशन थाना जोबट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 24.07.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में थाना जोबट पुलिस द्वारा महिंद्रा XUV 500 वाहन क्रमांक MP 09 DY 7823 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 34 पेटी बेग पाइपर डीलक्स व्हिस्की अवैध मदिरा पाई गई। मौके पर ही वाहन एवं अवैध मदिरा को जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

-नाम: विनोद पिता ज्ञानसिंह डावर

– जाति: भीलाला

-आयु: 26 वर्ष

– निवासी: कोल्याब्याड़ा, थाना बोरी, जिला अलीराजपुर

उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध मदिरा के स्रोत एवं वितरण नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, जप्त वाहन एवं मदिरा के संबंध में राजसात की प्रक्रिया भी प्रचलन में है।

जब्तशुदा सामग्री

  • कुल 34 पेटी बेग पाइपर डीलक्स व्हिस्की

  • वाहन: महिंद्रा XUV 500, क्रमांक MP 09 DY 7823

प्रशंसनीय भूमिका:

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, सउनि फुलसिंह अजनार, आरक्षक क्रमांक 453 मनीष, एवं आरक्षक क्रमांक 523 चेनसिंह की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतत प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्यवाही संभव हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *