जितेंद्र वर्मा, जोबट नवांकुर संस्था – आदर्श ग्राम डाबड़ी समाज कल्याण संस्था ने ग्राम पंचायत उम्दा के पुजारा फलिया पलिया में “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा” महोत्सव का आयोजन किया। इस पहल के तहत, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को कुल 245 पौधे वितरित किए गए, जिसमें प्रत्येक महिला को 11 पौधे मिले। इस अवसर पर एक “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत महिलाओं के साथ एक हरियाली यात्रा निकाली गई और एक पौधा मां के नाम से लगाया गया। हरियाली उत्सव के दौरान अंकुरित आम की विशेष पूजा भी की गई, जो पर्यावरण के प्रति सम्मान और संरक्षण का प्रतीक था। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी अजमेर सिंह बघेल, मेंटर्स वेस्ता रावत, ग्राम के सरपंच, पटेल, पुजारा, और जन भागीदारी प्रस्फुटन समिति के सदस्य अध्यक्ष, सचिव सहित गांव की महिलाएँ, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के बाद सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन ग्रामीण समुदाय में हरियाली और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। Post navigation नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध जोबट पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुकान-कांप्लेक्स बनने के प्रस्ताव पर राजस्व ने लगाई मुहर,जोबट नगर मे बनाई जाएंगी 16 दुकानें