रितेश गुप्ता, थांदला विद्यालय के प्राचार्या भावना शेल्के के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा प्रभारी संतोष चौरसिया पीजीटी रसायन विज्ञान ने बताया कि चयन परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ा कर अब कक्षा 6 ठी आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला के अंतर्गत मेघनगर, पेटलावद तथा थांदला तीनों विकासखण्डों में आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र.छात्राएं आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पेटलावद, मेघनगर, थांदला ब्लॉक के अन्तर्गत समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला में प्रवेश हेतु परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आनलाईन कर सकते है। कक्षा 6ठी नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला के अंतर्गत आने वाले विकासखंडो थांदला, मेघनगर एवं पेटलावद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उक्त चयन परीक्षा में तीनों विकासखण्डों के कक्षा 5 वीं में सत्र 2021-22 में मान्यता प्राप्त संस्था में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिनकी जन्म दिनांक 1 मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य हो। Post navigation जल और जलवायु भारत पर कार्यशाला संम्पन्न आदिवासी समाज विशाल वाहन रैली निकाल महानायक टंट्या मामा भील को देंगे अर्धांजली