दिनेश वर्मा, झाबुआ नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपालन हेतु माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अध्यक्ष जुलानिया और राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में संपूर्ण प्रदेश से कुल 50 चयनित प्राचार्य व शिक्षाविदों के साथ चर्चा की गई।नवीन शिक्षा नीति के सभी बिंदुओं पर बारीकी से मंथन किया गया।उक्त महत्तवपूर्ण बैठक में झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रामा की संस्था प्रभारी सीमा त्रिवेदी और अशासकीय विद्यालय से शारदा विद्या मंदिर, बिलीडोज की प्राचार्य डॉ कंचन चौहान ने किया।बैठक में प्राचार्य द्वारा अपने जिले की शैक्षिक स्थिति से अवगत कराया गया। नवीन शिक्षा नीति का उद्देश्य प्रधानमंत्री की मंशा अनुसार विद्यार्थीयो का संपूर्ण विकास करना है।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,सीखने पर जोर देना,अनुसंधान एवम नवाचार उन्मुखी शिक्षा,छात्रों की रुचि अनुसार विषयवार चयन की सुविधाएं देना है।what to think के स्थान पर How to thik और what to do के स्थान पर How to do की क्षमता छात्रों में विकसित करने हेतु वर्ष 2020-2021सत्र से पठन-पाठन एवम मूल्यांकन के संबंध में नई व्यवस्था मा.शी.म. ऐप के माध्यम से की है।ईस महत्तवपूर्ण बैठक का प्रतिनिधित्व करने पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास,भारतीय स्त्री शक्ति,राज्य कर्मचारी संघ,अध्यापक महासंघ,जिला कर्मचारी संघ,शिक्षक संघ ने जिले को गौरवान्वित करने, के लिए दोनों मात्र शक्तियों को स्त्री सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ होने की बधाई दी है।सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग,जिला शिक्षा अधिकारी व समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। Post navigation झाबुआ जिले में कोरोना वायरस की चेन में हुई वृद्धि, चार झाबुआ व चार थांदला में पाए गए संक्रमित मरीज मामला प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की आत्महत्या का ; पति-ससुर पुलिस गिरफ्त में