परवलिया। 13 अगस्त को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड थांदला जिला झाबुआ के सेक्टर काकनवानी के ग्राम पंचायत देवका में हरियाली कलश यात्रा का आयोजन ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता का भाव समाज में फैलाना है। मुख्य अतिथि स्वरूप राकेश चरपोटा मेंटर्स एवं नवांकुर सेक्टर प्रभारी, मेतान भूरिया पटेल, मिंटू मुनिया प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, शंकर भूरिया समिति सदस्य की उपस्थिति में इस यात्रा का शुभारंभ किया गया । जिसमें अथिति द्वारा कलश का पूजन करते हुए यात्रा का प्रारंभ किया गया ,यात्रा पंचायत भवन देवका से प्रारंभ होते हुए शिव मंदिर पर समाप्त हुई ,जहां पर सभा का आयोजन करते हुए मुख्य अतिथियों के द्वारा नवांकुर सखियों को एक-एक पौधे का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा पौधा वितरित करते समय यह पौधे भविष्य में पेड़ के रूप में तैयार होंगे जो हमें ऑक्सीजन फल एवं लकड़ी उपलब्ध कराएंगे हमारे विलुप्त होते सामाजिक संस्कार हमें किस तरीके से आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करना है इस पर मुख्य अतिथि में विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए अपना विषय रखा। प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मिंटू मुनिया के द्वारा आज के इस संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया और इसके उद्देश्य पर जानकारी दी गई। आज की इस यात्रा मे मेतान भूरिया, मिंटू भूरिया, शंकर भूरिया, वालु भूरिया, दीपेश भूरिया, कालु भूरिया, इलियास डामोर, दिलीप भूरिया, विपेश भूरिया, रामसिंह भूरिया, कमलेश भूरिया, नाहटा डामोर, रिकू भूरिया, दशरथ भूरिया की उपस्थिति में यात्रा पूर्ण की गई। Post navigation वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकस