अर्पित चोपड़ा, खवासा नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए रोग्या देवी मंदिर समिति, खवासा द्वारा बैठक कर समिति का गठन किया गया। आगामी नवरात्रि आयोजन के लिए ललित चौहान अध्यक्ष, चिराग भटेवरा एवं मनीष पाटीदार उपाध्यक्ष, आशीष सोलंकी कोषाध्यक्ष, अतुल जैन सचिव मनोनीत किए गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शारदीय नवरात्रि माँ रोग्या देवी प्रांगण में घुमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान गरबा के माध्यम से माँ की आराधना करते हुए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि यहाँ पिछले करीब चार दशक से अधिक समय से नवरात्र का आयोजन होता आ रहा है जो आज भी अनवरत जारी है। आयोजन को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। Post navigation आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक