गोपाल राठौड़ (कट्ठीवाड़ा)

 शिक्षा के क्षेत्र में शासन ने काफी बेहतरी के प्रयास किये है। प्रत्येक ग्राम के बालक बालिकाओं को उनके निकट परिक्षेत्र में ही उच्च अध्ययन की सुविधा मिले और वे जीवन के प्रगति पथ पर आगे बढ़ सके, इसके लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। यह हाईस्कूल का शुभारंभ इन्ही प्रयासों की दिशा में एक बड़ा प्रमाण है।उपरोक्त विचार विधायक माधौसिंह ने ग्राम काबरी सेल में माध्यमिक शाला से प्रोन्नत हुई हाईस्कूल काबरी सेल के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किये। उल्लेखनीय से की मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग एवम जनजातीय कार्य विभाग ने अपने अपने क्षेत्र में नवीन शैक्षणिक सत्र में अनेक संस्थाओं को उन्नत करते हुए उच्च माध्यमिक एवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया है। काबरी सेल का माध्यमिक विद्यालय इसी व्यवस्था से उन्नत होकर हाईस्कूल में परिवर्तित हुआ है। जिसमे क़ाबरिसेल से जुड़े राठौड़ी, झोलिया, भजियाना, सहित अनेक ग्राम के बच्चों को हाई स्कूल का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक डावर ने संस्था के लिए अतिशीघ्र पद प्रतिपूर्ति करने तथा भवन सहित आवश्यक सुविधाएं जुटाने के लिए भी आश्वासन दिया। ग्राम कदवाल के लिए भी अतिशीघ्र हाईस्कूल स्वीकृत करने का वादा किया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मण्डल अध्यक्ष सुनील कनेश ने कहा, की जिले ओर प्रदेश में विकास के लिए शासन वृहद स्तर पर कार्य कर रही है, ओर इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं।
इस अवसर पर विधायक माधौसिंग डावर ने नवीन हाईस्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पुस्तक वितरण किया। इसी कार्यक्रम में मेंढा गैस एजेंसी के माध्यम से उज्ज्वला योजना अंतर्गत 110 हितग्रहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन टंकी एवम चूल्हा भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा गौरव खरे, राठौड़ी सरपंच रमेश परमार, काबरी सेल सरपंच भारचन्द्र भूरिया, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकित राठौड़, जनशिक्षक धर्मेंद्र अवासिया, सईदुदीन शेख, नारायणराव शिंदे सहित अनेक शिक्षक कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक दिग्गविजयी सिंह मेवाल ने किया, तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी शरद क्षीरसागर ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *