लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ संसदीय क्षेत्र रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर से पिछले कई वर्षो से सांसद रहे कांग्रेस प्रत्यासी कांतिलाल भूरिया को भारी मतों से पराजित कर विजय पताका लहराने वाले भाजपा नवनिर्वाचित सांसद गुमानसिंह डामोर का प्रथम बार थांदलारोड़, उदयगढ़ नगर में आगमन पर सबसे पहले महिलाओं ने फूल माला से स्वागत किया इसके बाद मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ व हार फूल से डामोर का स्वागत किया बधाईया दी । स्वागत में नौगावां सरपंच लक्ष्मी मावी, गोपालपुरा सरपंच तोलसिंग भूरिया, पुर्व सोसाइटी अध्यक्ष गेमल वाघेला, मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह बारिया, दिलिप मावी, वसना भुरिया, मण्डल महामंत्री आदित्य अमलियार, विक्की पंचाल, कैलाश परमार, सतोष भाबर, मिठिया परमार आदि कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे। Post navigation भाजपा की एक तरफा रिकॉर्ड वोटों से जीत पर की जमकर आतिशबाजी युवा तरुनाइयो ने किया निराश्रित-वृद्धजनो को किया गन्ने के रस का वितरण किया