बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ नया कलेक्टर भवन चालू हुए एक सप्ताह ही हुआ है कि कलेक्टर ऑफिस मे प्रवेश करने के लिये वॉलबॉउंड्री पर लगा बड़ा गेट अचानक गिर गया जिससे वहां से बाइक लेकर गुजर रहे कलेक्टर स्टेनो महेश तोमर व जमीदार लाला भाई वारिया घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। स्टेनो तोमर का कम चोट लगने पर उनका उपचार कर घर भेज दिया गया। मगर कलेक्टर ऑफिस मे जमीदार के पद पर पदस्त लाला भाई वारिया के एक हाथ में फेक्चर, कमर में चोट, बांये पैर मे चोट लगने से उन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया जहां पर वारिया का उपचार चल रहा है । Post navigation चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को आपराधिक घोषण पत्र को छपाना होगा समाचार पत्रों में, उच्चतम न्यायालय ने जारी किए दिशा निर्देश इनामी स्थाई वारंटी को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा