बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ आंबुआ थाना अंतर्गत 2011 में आरोपी कन्हैयालाल पिता मांगीलाल मालवीय निवासी पानबिहार थाना घटिया, जिला उज्जैन निवासी के वाहन से दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी। तभी से उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था।सात वर्ष पुरानी घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एएसपी सीमा अलावा ने पुलिस थाना प्रभारी विकास कपीस को निर्देशित कर एक टीम गठित कर ढूंढने की जिम्मेदारी दी जिस पर थाना प्रभारी ने आंबुआ के प्रधान आरक्षक मनीष कुमार एवं आरक्षक मनीष, गजेंद्र ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के ग्राम पान बिहार, थाना घटिया जिला उज्जैन के बस स्टैंड स्थित पान की दुकान से गिरफ्तार किया उक्त आरोपी के खिलाफ सन् 2011 मे आम्बुआ थाने पर फो मु 973, धारा 304 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज था। इस उपलब्धि को लेकर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने थाना आम्बुआ को एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इस उपलब्धि पर विभाग के साथ आम जनता ने थाना प्रभारी एवं स्टाफ को बधाई दी। Post navigation नवनिर्मित कलेक्टर भवन की वालबॉउंडरी गेट का दरवाजा गिरा, स्टेनो व जमीदार घायल सपाक्स आदिवासी जिले में उम्मीदवारों की खोज में जुटी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने किया जिले का दौरा