मयंक गोयल @ राणापुर राणापुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जानकारी अनुसार राणापुर थाने से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मातासुला डलवा कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को पेड़ पर लटकाकर चली गई । जब मामले की जानकारी लोगो को लगी तो सभी का दिल दहल गया । एक माँ अपनी कोख से जन्मे बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है ? ग्राम मातासुला बड़ा की रहने वाली सोनू वसुनिया एवं गांव की एक महिला तालाब के पास जानवर चरा रही थी तभी पेड़ के पास शिशु के रोने की आवाज आई, दोनों महिलाओं ने जब जाकर देखा तो एक सफेद थैली पेड़ पर लटकी हुई थी तो उस थैली में बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। महिलाओं ने देखा तो पाया कि उसमे एक नवजात शिशु है जो स्वस्थ है । महिलाएं नवजात शिशु को लेकर राणापुर थाने पहुंची जहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिशु को राणापुर अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु ले गई वहा मौजूद डॉक्टर के द्वारा तत्काल प्राथमिक इलाज किया । डॉक्टर एसएस गहलोत ने बताया कि शिशु पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इस मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात महिला पर धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । Post navigation गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में लटका मिला युवक का शव; पुलिस जुटी जांच में.. राणापुर बीएमओ डॉ. जीएस चौहान पाए गए कोरोना संक्रमित, आज आई रिपोर्ट में 5 लोग संक्रमित