पियुष चन्देल, अलीराजपुर === रविवार 13 जनवरी को महाराणा प्रताप भवन में असाडा राजपूत समाज अलीराजपुर की इकाई नवचेतना महिला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वप्रथम मंडल की वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी में वंदना राठौर (पार्षद) संरक्षक, नीरजा चन्देल अध्यक्ष, आस्था राठौर उपाध्यक्ष, संगीता वाघेला सचिव, रीना परिहार कोषाध्यक्ष,योगिता परिहार सह-सचिव,कीर्ति गहलोत व मेघना वाघेला सांस्कृतिक सचिव, हिना तंवर व दीप्ति पंवार साहित्यिक सचिव, सचिता गेहलोत व सृष्टि परिहार क्रीडा सचिव, हर्षा चौहान व शिखा वाघेला को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों ने जिले में साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक परोपकार व वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मंडल को आगे बढा कर उच्च स्तरीय पहचान दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवचेतना महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रही जिन्होंने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। Post navigation विधायक कलावती भूरिया ने विधानसभा क्षेत्र में किए करोड़ों की लागत के भूमिपूजन मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक घर से भागा, परिवार परेशान