अजय मोदी @ वालपुर अलीराजपुर जिले में पढ़ने वाले नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर नर्मदा परिक्रमा वासियों को रुकने में हो रही दिक्कतों को लेकर विगत कुछ समय से भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला,सोण्डवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत एवं छकतला मंडल अध्यक्ष रमेश पारड , नरीन मोरी एवं नर्मदा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समय-समय पर क्षेत्रीय सांसद को उक्त समस्या से अवगत कराया जाता रहा है। परिक्रमा वासियों को रुकने में हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर ने गुरुवार को सोण्डवा में एक कार्यक्रम में परिक्रमा मार्ग में सात जगह 5-5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन किचन सेड को स्वीकृति प्रदान की । क्षेत्रीय सांसद द्वारा सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदान करने पर वकीलसिंह ठकराला,जयपालसिंह खरत,नरीन मोरी एवं क्षेत्र के समस्त नर्मदा परिक्रमा सेवा के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त कर सांसद महोदय हो धन्यवाद प्रेषित किया। ये सामुदायिक भवन बखतगढ़ अम्बे माता मन्दिर के पास,उमरी मन्दिर के पास, कोसारिया मन्दिर के पास, अट्ठा भावसिह भगत के घर के पास, उमरठ राजु भगत के घर के पास,टेमला शिव मन्दिर के पास, कुलवट हनुमान मन्दिर के पास निर्मित होंगे। Post navigation कील कोरोना अभियान के अंतर्गत आम्बा पहुची टीम सरपंच की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने करवाई जांच वेक्सीन लगवाकर युवाओ की किया प्रेरित