विजय मालवी @खट्टाली चारभूजा धाम बड़ी खट्टाली के युवा पत्रकार विशाल चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वेक्सीन का पहला डोज लगवाया। साथ ही युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा जो वेक्सीन लगाई जा रही है वह एक जीवन रक्षक का कार्य कर रही है एवं जिस तरह से गांव गाँव मे वेक्सीन नही लगवाने की भ्रामक अफवाहों का सील सिला चल रहा है वह बिल्कुल गलत है मेरा आसपास की ग्रामीण जन से विशेष अनुरोध की अफवाओं पर ध्यान ना दे और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वेक्सीन लगवाए। साथ ही जन्मदिन के अवसर पर वेक्सीन केम्प में सभी स्टॉफ एवं डॉक्टर्स को स्वल्पाहार करवाकर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बड़ी खट्टाली के डॉ. के. गहलोत एवं स्टॉफ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामनाये की। इस अवसर पर गाँव के उपसरपंच मदनलाल लड्ढा, पत्रकार संघ की ओर से रमेश मेहता, अशोक हिंदुस्तानी, जयेश मालानी, विजय मालवी, संदीप परवाल समस्त पत्रकार के साथ सुसेन बिस्वाश, तरुण प्रजापत, रोमिल जैन, डॉ सुसेन विस्वास, घोटु राठौड़ उपस्थित थे एवं जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी। Post navigation नर्मदा परिक्रमा मार्ग में रुकने के लिए इन स्थानों पर सांसद निधि से सामुदायिक भवन हुए स्वीकृत युवा वैक्सीन लगवाने के साथ दूसरो को कर रहे हैं प्रोत्साहित