शिवा रावत, सोंडवा नर्मदा नदी के बैकवॉटर में एक शख्स के डूबने का मामला सामने आया है। गुरुवार को यह घटना ग्राम ककराना में हुई, जहाँ थोड़ीसिंधी गाँव के रहने वाले 45 वर्षीय वरदा भुरला डूब गए। जानकारी के अनुसार, वरदा भुरला के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद बैकवॉटर में तुरंत खोज अभियान शुरू किया गया। हालांकि, अंधेरा हो जाने के कारण शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब शुक्रवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा। Post navigation सोंडवा विकासखंड में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया, शपथ ली ककराना में नर्मदा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान