शिवा रावत, सोंडवा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत सोंडवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ककराना में नर्मदा नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं से नर्मदा किनारे तट पर गंदगी न फैलाने व तट को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य ओपसिंह सोलंकी व देवसिंह चौहान , सरपंच बाली पति बिहारी लाल व सरपंच प्रतिनिधि मिथलेश जी व अन्य ग्रामीण जन , जिला मुख्यालय से संदीप भोसले, हर्षल परलीकर ,जनपद सीईओ वी एस मुजाल्दा जी , एसबीएम बीसी अहोरिया जी,महिला बाल विकास के कर्मचारी, ककराना के शिक्षक कार सिंह कनेश व मुकेश डोडवा , पंचायत स्तर के सभी कर्मचारी व टीआरआई से विकास यादव उपस्थिति रहे। Post navigation नर्मदा नदी में डूबा शख्स, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका सोंडवा ब्लॉक में एक घंटा – एक दिन – एक साथ अभियान चलाकर सफाई की