अलीराजपुर लाइव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट 
सावन माह के आखरी सोमवार को भगवान शिव का नर्मदा के जल से जलाभिषेक करने की कामना लिये सोंडवा के युवा कावडिये सोंडवा से ककराना आज सबेरे गाड़ीयो में रवाना हुए। ये ककराना से नर्मदा की पुजा अर्चना कर नर्मदा का जल कावडो में भर के दोपहर पश्चात वहां से रवाना होकर रात्री विश्राम बेहडवा में करेगे। बेहडवा में सोंडवा के नागरिकों द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है । सोमवार सबेरे से कावडिये बेहडवा से सोंडवा के लिये रवाना होगे।सोंडवा पहुंच नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *