भूपेेंद्र बरमंडलिया मेघनगर
भारत के साथ आदिवासी अंचल झाबुआ जिले के मेघनगर रंभापुर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली की कामना के साथ दशा माता को विदाई दी गई।दस दिवसीय दशा माता व्रत-आराधना पर्व की पूर्णाहुति पर रविवार सुबह से खुशहाली की कामना के साथ शुरू हुआ माता को विदाई देने का क्रम रविवार शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ माता की प्रतिमा को विदाई देने अनासएपाटएपम्पावती नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालु महिलाओं ने घर-परिवार और समाज की दशा-दिशा सुधारने की मन्नत के साथ दशा माता व्रत.आराधना के पर्व की शुरुआत दस दिन पहले बाजे-गाजे के साथ की थी। घर, सोसायटी एवं अन्य स्थलों पर स्थापित दशा माता की प्रतिमा के समक्ष व्रती महिलाओं ने नियमित पूजा-अर्चना, भोग, कथा श्रवण के कार्यक्रम के अलावा गरबा नृत्य के आयोजन किए। श्रद्धालुओं ने घाट पर माता की पूजा-आराधना की और सर्वत्र खुशहाली की कामना के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *