पियुष चन्देल, अलीराजपुर ===== नगरपालिका परिषद अलीराजपुर द्वारा नगरीय क्षैत्र अलीराजपुर के हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 20 हजार रू. प्रति हितग्राही आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। हितग्राही सम्मेलन में नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने नगर की कल्याणी महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमति पटेल ने कहा कि नगर की गरीब कल्याणी महिलाओं की सहायता हेतु में सदैव अग्रणी रहूंगी। कार्यक्रम में प्रभारी सीएमओ आशा ठाकुर, सामाजिक कल्याण विभाग प्रभारी मीना डावर, अरविंद यादव, सवेसिंह, सुनील मावी, प्रवीण रावत, सनु बामनिया एवं नगरपालिका के अन्य कर्मचारी मौजुद थे। Post navigation पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें : कलावती भूरिया शासकीय उचित मूल्य की दुकान के तीन ताले तोड़ चोर लाखों का अनाज वाहन में भरकर हुए रफूचक्कर