रितेश गुप्ता @ थांदला नगर में बढ़ते कोरोना हालातों को देखते हुए नगर परिषद द्वारा नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर के समक्ष नगर के जागरूक लोगों द्वारा निवेदन भी किया गया था कि नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव अति आवश्यक हो गया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नगर परिषद अमले को पूरे नगर के प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया। नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी गौरांक सिंह राठौर, जमादार टीटीया भूरिया, शब्बीर बोहरा सहित हमले ने पूरे नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। Post navigation उपस्वास्थ्य केंद्र पर आज कोरोना वैक्सीन का सेंटर चालू होने से गाँव में हर्ष का माहौल नानपुर 15 तारीख तक बन्द को लेकर सकल व्यापारी एसोसिएशन थाना प्रभारी से मिल करवाया समस्याओं से अवगत