सिराज बंगड वाला@ खरडू बडी

रामा विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाला ग्राम  खरडू बड़ी के उपस्वास्थ्य केंद्र पर आज कोरोना वेक्सीन  का सेंटर चालू होने से गाँव में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि   तीन अप्रैल से यहाँ पर वैक्सीन की कमी के कारण सेंटर बंद कर दिया गया था जिसकी  खबर प्रकाशित होने  के बाद आज फिर से कोविड सेंटर चालू किया गया।.आज यहाँ पर 45 प्लस वाले  दशरथ पंचाल को  कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया जिसके बाद 30 मिनट रेस्ट रूम में बिठाया गया।  सुबह 11 बजे से शांम पांच बजे तक करीब तीस से ज्यादा लोगों को कोरोना वेकसीन का डोज़ लगाया गया है । जिसमें उपस्थित   कोरोना वेक्सीन/ टीका लगाने में रामा CHO माया डामोर, सुपर वाइजर रमेशचंद्र जमरा, ANM सुमित्रा चौहान,लक्ष्मी जाटव, सुनीता डामोर, अनिता मेहता और धनी वसुनीया उपस्थित थे।

सीएच ओ माया डामोर : सोमवार को भी 45  प्लस वाले को  वेकेंसी डोज़ लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *