रितेश गुप्ता, थांदला मार्च माह के प्रारंभ में सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा नगर में करोड़ों के रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया था । परंतु नगर के आधे से अधिक रोड निर्माण के पश्चात, कोरोनावायरस महामारी के चलते निर्माण कार्य पर विराम लग गया था। लॉकडाउन मेंंं मिली छूट के पश्चात निर्माण कार्यय प्रारंभ किया।नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि वर्तमान में नगर के वार्ड क्रमांक 03 शितला माता मंदिर एवं वार्ड क्रमांक 10 चर्च मोहल्ला जहा डामरीकरण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। उक्त निर्माण कार्य को नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, निर्माण शाखा प्रभारी यशदीप अरोरा, स्वच्छता निरीक्षक गौरांकसिंह राठौर द्वारा स्वयं उपस्थित होकर गुणवत्ता पूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। रोड निर्माण स्थल पर उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि नगर में निर्माण कार्य करना और नगर की जनता को संतुष्ट करना हमारी जिम्मेदारी है। Post navigation सेवा ही संगठन भाव के साथ मास्क कोरोना किट का किया वितरण नागरिकों की सुरक्षा करने वाले कोरोना योद्धा डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों कास सांसद डामोर ने पुष्पमाला वह शॉल भेंट कर किया सम्मान