पियुष चन्देल, अलीराजपुर = प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह के आतिथ्य में आयोजित नगरीय प्रशासन विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने नगर क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु 34.40 करोड़ रुपये के मांग प्रस्ताव सौपें, तथा नगर पालिका द्वारा किये गए कार्यो और योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास योजना हेतु प्रभावी उदबोधन और सुझाव दिए, जिसकी मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने सेना पटेल को आश्वस्त किया है, कि आलीराजपुर नगर के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी तथा आलीराजपुर को जिला मॉडल बनाएंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, राजेश चौधरी सहित प्रदेश के कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित थे। इसके बाद सभी मंत्री के साथ स्नेहभोज में हिस्सा लिया। ) Post navigation विधायक पटेल ने कहा: बिजली, सड़क, हैंडपंप जो भी समस्या हो हमें बताए , 316 वन अधिकार पट्टे किये वितरित धान उपार्जन का किया शुभारंभ तीन शिक्षको का वेतन काटने व 3 का वेतन रोकने की हुई कार्यवाही; बीस समूह को मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी की एसडीएम से शिकायत