रितेश गुप्ता@थांदला नगर परिषद द्वारा स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव “दौड़ेगा मध्य प्रदेश जीतेगा मध्यप्रदेश” बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें अपने शहर, गली,मोहल्लों को स्वच्छ बनाने हेतु आमजन से अपील की एवं साथ ही दौड़ का आयोजन भी प्रात: 9 बजे किया गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर मुख्य नगरपालिका अधिकारी भरत सिंह टांक, स्वच्छता निरीक्षक गौरांक सिंह राठौर इंजीनियर पप्पू बारिया, टिटिया देवदा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही समस्त कर्मचारियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। तत्पश्चात 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर संभाग में स्वच्छता हेतु लाइव प्रसारण के माध्यम से उद्बोधन किया गया जिसमें प्रदेश के समस्त निकायों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया लाइव प्रसारण उपरांत नगर परिषद थांदला के सफाई मित्रों का सम्मान नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर एवं सीएमओ भारतसिंह टांक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन यशदीप अरोड़ा ने किया किया आभार निलेश नागर ने माना। Post navigation प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री; वित्त मंत्री; लघु उद्योग मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र समस्याओं से करवाया अवगत एमपी स्टेट एडवोकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल 2021 में भाग लेने के लिए अधिवक्ताओं की क्रिकेट टीम हुई रवाना