रितेश गुप्ता @ थांदला नगर पद्मावती नदी तट पर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर बदमाशों ने धावा बोला। मंदिर के दरवाजों के ताले तोड़े व साथ ही दान पात्र एवं तिजोरी के ताले तोड़कर दान राशि एवं नकदी पर हाथ साफ किया। नागर समाज के नितिन नागर ने बताया कि प्रातः मंदिर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि मंदिर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं, दान पेटी का ताला टूटा पड़ा है, मंदिर में रखी तिजोरी खुली पड़ी थी व उसके लॉकर को भी तोड़ कर नकदी पर बदमाशों ने हाथ साफ किया। कितनी रकम पर बदमाशों ने हाथ साफ किया है यह भी पता नहीं चल पाया। पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है। साथ ही पद्मावती नदी तट पर ही जगदीश वर्मा,मयूर चौहानं के सुने गोडाउन,देवेंद्र अरोरा सहित 4 मकानों के ताले चटका कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। Post navigation राणापुर में आठ और पॉजिटिव मरीज मिले सुभाष मार्ग में कोरोना का कहर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को न्यायालय ने सलाखों के पीछे भेजा