आलीराजपुर। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया ने चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा क्षेत्र में घर चलो, घर-घर चलो अभियान में ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्या सुनी। साथ ही कांग्रेस की उपलब्धियों को जनता को बताया और कहा हमें एक होकर गांव फलियों का विकास करना होगा। भूरिया ने कहा कांग्रेस ने हमेशा ही ग़रीब आदिवासियों का विकास किया है। आज भाजपा घर–घर नल जल पहुंचाने की बात कर रही है, कल इसी पानी का पैसा लेंगे। जो कांग्रेस ने विकास किया वो विकास आज नहीं होता दिखाई देने की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीण जन मौजूद थे। – विधायक ने भी सदस्यों को जोड़ा घर चलो, घर–घर चलो अभियान में अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने भ्रमण कर आगलगोटा, अम्बा डबेरी, बिजोरिया, फलियामोउ, मोरिया गांव, चोरजी, झड़ोली, चांदपुर, में ग्रामीणों को कमलनाथ सरकार की ढेड़ साल की उपलब्धियों को बताया। साथ ही किसानों का एक लाख तक कर्ज माफी व वृद्धा पेंशन 600 रुपए किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी जो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के जो सपने अधूरे हैं उसे पूरा करने का संकल्प कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है। उसे सत्ता आने पर पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर ओमप्रकाश राठोड़ व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation इन नेताओं ने कलेक्टर से मिलकर बताई समस्याएं इस वर्ष वालपुर – भगोर से शुरु तो सोण्डवा – पारा में समाप्त होगा भोंगर्या ( भगोरिया ) पर्व