झाबुआ लाइव के लिऐ जीतेंद्र राठौड के साथ हरीश राठौड की रिपोर्ट । रायपुरिया थाने के मोहनकोट गांव मे बीती रात एक बजे के आसपास आधा दर्जन ” सशस्त्र ” बदमाशों ने ” नंदर माता दरबार” मे आतंक के सहारे चोरी की वारदात को अंजाम दिया । पुजारी नारायण मैडा ने बताया कि करीब 1 बजे 6 बदमाश कट्टा ओर तलवार लेकर मंदिर परिसर मे घुसे ओर जागने पर भय दिखाने के लिए कट्टा ओर तलवार लहराई उसके बाद माताजी पर चढे चांदी के गहने जो करीब ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के थे उन्हें लेकर सभी फरार हो गये । रायपुरिया पुलिस ने फरियादी पुलिस की सूचना पर आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।घटना के बाद इलाके के लोगो ओर माता भक्तो मे आक्रोश है । यह बोले ज़िम्मेदार – —————————- भय दिखाकर चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है हमने मामले को गंभीरता से लिया है जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार कर लिऐ जायेंगें – राकेश व्यास – एसडीओपी पेटलावद Post navigation पैदल जा रहे शख्स से की लूटपाट मुर्गी मारकर पेड पर जा बैठा अजगर , वन विभाग पकडने मे जुटा