जीवन राठौड @ सारंगी संत शिरोमणि रविदासजी की जयंती पर बुधवार को नगर में धुमधाम से जुलूस निकाला गया । दोपहर में मंदिर से वाहन में रविदासजी की प्रतिमा विराजित की इसके बाद समाजजनों ने जुलूस निकाला, इसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए तो जुलस में युवा ढोल व डीजे की थाप पर झुमते हुए चल रहे थे । जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा यहां से जुलूस पुनः मंदिर के लिए रवाना हुआ । मंदिर प्रागंण में जुलस का समापन हुआ । रामकिसन वर्मा ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला ओर कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें भाईचारा कायम रखने की सीख मिलती है। संत रविदास ने काम को महत्व दिया और गंगा स्नान के लिए कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा । आपने कहा की पूरे विश्व में संत रविदास के अनुयायी है । चौकी प्रभारी अशोक बघेल अपने स्टाफ के साथ पूरे नगर में जुलूस भ्रमण के दौरान साथ रहे Post navigation अखंडेश्वर महादेव मंदिर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मण्डल स्तरीय की बैठक सम्पन्न भक्तों ने धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती, ग्राम में निकली विशाल शोभायात्रा