झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- अभी अभी मेघनगर थाने ग्राम सजेली सूरजी मोगजीसाथ के करमा डामोर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे। उनका आरोप है कि कल जब स्कूल की छुट्टी हुई तब राजेश मानसिंह बारिया नामक शख्स बच्चों को धर्मांतरण करवाने के उद्देश्य से कुछ साहित्य बांट रहा था तथा प्रलोभन भी दे रहा था। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख वह वहां से भाग निकला। आज करमा डामोर उन किताबों को एकत्रित कर मेघनगर थाने पहुंची, जहां हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी उनके साथ है। करमा डामोर ने मामले में एफआईआर करने की मांग की है। वहीं मेघनगर थाना प्रभारी ने करमा डामोर से कहा है कि वे मामले का पहले आवेदन सौंप दे उसकी जांच कर अगली वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक न आवेदन दिया गया था और न ही एफआईआर दर्ज की गई है। Post navigation झाबुआ एसपी के समर्थन में उतरी पुलिस की महिला अधिकारी-कर्मचारी, अनऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लेडी कॉन्स्टेबल के आरोपों को किया खारिज डुडका के सेल्समैन के खिलाफ पत्रकारों ने FIR दर्ज कर की करवाई मांग