झाबुआ। अंचल में कानून के खिलाफ धर्मांतरण जोरों पर चल रहा है जबकि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि जो भी व्यक्ति या समूह धर्मांतरण स्वेच्छा से करता है तो जिला दंडाधिकारी को उसकी सूचना दी जाए परंतु इस प्रकार की प्रक्रिया का धर्मांतरण करने वाले तत्व पालन नही कर रहे है ओर जिले में धर्मातरण जोरों पर जारी है जिले में एक नही अनेक प्रकरण सामने आये है। सेवा नौकरी एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के नाम पर अज्ञानी आदिवासी समाज से जुडे बंधुओ को मिशनरियां धर्मांतरण के लिये प्रेरित करती है। हाल ही में अलीराजपुर व झाबुआ जिले के करीब 60 बच्चों को योजनाबद्व ढंग से धर्मांतरण के लिए ले जाया जा रहा था जिसका भांडाफोड मेघनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ है। बच्चों को पुलिस ने उनसे छुडाकर उनके पालको के हवाले किया है। उक्त प्रकरण में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी तो हो गई है परंतु इस गिरोह के पीछे कौन से तत्वों का हाथ है उसकी उच्च स्तरीय सीबीआई जांच की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर की है। Post navigation कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन 2 जून को जिले के भ्रमण पर बाइक चोर गैंग से पुलिस ने जब्त की 13 बाइक