राज सरतलिया, पारा लगातार हो रही बारिश से पारा क्षेत्र के आसपास की नदी तालाब हुए लबालब नदियों का पानी पुल के ऊपर आया और नदियों से सटे मंदिरों में जल भर गया। पारा स्थित पृथ्वीराज नदी पर पृथ्वीराजेश्वर महादेव मंदिर पानी में डूबा लगातार हो रही बारिश से धमोई का जल स्तर सतत बढ़ता जा रहा है। तालाब लबालब भर चुका है और पानी का बहाव इतना तेज हो गया है कि इससे जुड़े सभी नदी नाले उफान पर है जिसके चलते धमोई तालाब से बहने वाला झरने का कुछ हिस्सा टूट के गिरा चुका है। पानी के कटाव से झरने का मुहाना आकर बदल चुका है। पुलिस मौके पर मौजूद और पिथनपुर स्थित सिंचाई विभाग के तालाब फूटने की आशंका से प्रशासन ने पिथनपुर कन्या आश्रम और आसपास के मकानों को खाली करवाया कन्या आश्रम की सभी कन्याओं को पिथनपुर हाईस्कूल में शिफ्ट किया गया है। ) Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर डीजे व ढोल मांदल की धुन पर जमकर थिरके समाजजन बच्चा चोरी के शक में हिंसक हुई भीड़, पुलिस सख़्त; 13 लोगो पर नामजद FIR