P. S. Chandel, Alirajpur
===

प्रेरणा क्लब (असाडा राजपूत समाज) अलीराजपुर द्वारा आयोजित APL – 5 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उदघाटन समारोह कल धन तेरस के पावन पर्व पर होगा। ईंस उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव तथा सीईओ एमएल त्यागी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉन बॉस्को एकेडमी के फ़ादर ब्लेस फर्नांडिस, फादर स्टेनी परेरा व असाडा राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेश सिंह वाघेला करेंगे। प्रेरणा क्लब के अध्यक्ष रवि सिंह तंवर ने बताया कि उक्त समारोह में जिला प्रशासन की और से स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम भी किया जाएगा, एवं समस्त उपस्थित गणमान्य नागरिको को मतदान का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रेरणा क्लब के मीडिया प्रभारी आशीष सिंह वाघेला ने बताया की उदघाटन समारोह के पश्चात कल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच किंग्स इलेवन राजपूत और NRA राजपूत प्राइड्स की टीमो के बीच होगा। 3 दिवसीय टूर्नामेंट में प्रतिदिन 3 मैच होंगे। सभी मैच डॉन बॉस्को एकेडमी के खेल मैदान पर होंगे।
उल्लेखनीय है, कि APL टूर्नामेंट का यह पांचवा संस्करण है। 4 वर्ष पहले अलीराजपुर लाइव के संवाददाता पियुष चन्देल व उनके साथी सुमित सिसोदिया ने ही इस APL की रूप रेखा बनाई थी, और तबसे हर वर्ष इसका सफल आयोजन होता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *