अलीराजपुर Live के लिए फिरोज खान बबलू की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर थाने मे आज दो शव मिलने से सनसनी फैल गयी । एक शव की पहचान हो गयी है जबकि दूसरे शव की पहचान के प्रयास जारी है । एसपी कार्तिकेयन के ने अलीराजपुर Live को बताया कि पहली लाश ” कालियावाव ” गांव मे 60 वर्षीय बच्चुसिंह निवासी ” संदा” की बरामद हुई है वह सड़क पर जा रहा था संभवतः वह हादसे का शिकार हुआ है वही दूसरा शव करेटी- बिलजर के समीप ” हथनी” नदी के पुल के नीचे बरामद हुई । यह लाश 35 वर्षीय किसी युवक की है जिसकी पहचान के प्रयास जारी है । एसपी के अनुसार पुल पर बाइक का मास्क टुटा पड़ा है ओर पैर स्टैंड भी पुल पर है इससे प्रतीत होता है कि यह युवक बाइक से नीचे गिरा है अब इस बात की जांच की जायेगी कि किसी ने टक्कर मारी है या स्वतः गिरा है फिलहाल पुलिस जल्दीबाजी मे नहीं है दोनों मामलों मे मग॔ कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा जा रहा है । Post navigation भोंगरिया पर्व में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब, कांग्रेस-भाजपा ने निकाली गेर दिखा उत्साह IAS शेखर वर्मा के प्रयास परवान चढे ; सीएम ने tweet कर किया मदद का एलान