अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- ग्राम वालपुर का दूसरा और अलीराजपुर जिले का 34वां नेत्रदान तत्कालीन कलेक्टर शेखर वर्मा और गायत्री शक्तिपीठ के शिवनारायण सक्सेना के अथक प्रयासों से जोबट में नेत्र संकलन केंद्र की अनुमति मिली। इसी की बदौलत जिला चिकित्सालय अलीराजपुर से नेत्रदान हुआ। वालपुर ग्राम के डॉ. अनिमेश विश्वास की माता निर्मला शैलेन्द्र विश्वास को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था, किन्तु श्रीमती विश्वास का देहांत हो गया। डॉ. प्रकाश ढोके ने उनके चिकित्सक पुत्र को नेत्रदान करने का परामर्श दिया। इस पर पुत्र ने नेत्रदान की सहमति दी। नेत्र संकलन टीम के सदस्य अजमेरसिंह डावर, जयप्रकाश शर्मा को लेकर डॉ. सक्सेना जिला चिकित्सालय पहुंचे व दोनों आंखों से कार्निया निकालकर शिवराम वर्मा के साथ एमके इंटरनेशनल आई-बैंक इंदौर भेजा गया। श्रीमती विश्वास की आंखों से दो लोगों को नेत्रदान मिलेगा। गायत्री शक्तिपीठ जोबट के द्वारा विश्वास परिवार का पुण्य कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र सौंपकर सम्मान किया गया। Post navigation कुएं में युवक ने लगाई छलांग डूबने से हुई मौत कलेक्टर ने जेल का निरीक्षण कर, जेल अधीक्षक को लगाई फटकार