भूपेंद्र सिंह नायक@पिटोल पिटोल से 3 किमी दूर पिटोल कुंदनपुर मार्ग पर चकवासी नाले के पास शाम 6:15 बजे दो बाइक आपस में टकरा जाने से तीन लोग घायल हो गए । घायलों में धन्ना पिता पांगला निवासी नागन खेड़ी पुजारा फलिया गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार संजय पिता कन्नू निवासी नाहरपुरा का एक साथी गंभीर रूप से घायल है। दोनों मोटरसाइकिल में इतनी भयानक टक्कर से की दोनों मोटरसाइकिल सामने के पर चक्के उड़ गए ।घायलों को 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय झाबुआ पहुंचाया गया।वहीं पुलिस चौकी प्रभारी श्री मावी, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मुकेश बरडे आदि लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ) Post navigation हाथीपावा पर पौधों के संरक्षण के लिए जुटने की कलेक्टर ने की अपील लोक संस्कृति उत्सव भोंगर्या में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब, तहसीलदार ने ढोल पर दी थाप