अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अंबाजा में रात करीब 10 बजे छकतला-अलीराजपुर मार्ग दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल हो गए। तीनों को बड़ौदा रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार छकतला की ओर से जितेंद्र पिता लोंगसिंग चौहान बाइक से अलीराजपुर की ओर रहा था। वहीं दूसरी ओर पुवासा निवासी दो बाइक सवार लालू पिता छिगरा और दिनेश पिता भलसिंग छकतला की ओर जा रहे थे। इस बीच दोनो बाइकों की ग्राम अंबाजा के पुलिया पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों बाइक सवार युवकों को सिर और हाथ-पैर में चोटे आईं हैं। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बड़ौद रैफर कर दिया गया। इसमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। छकतला चौकी प्रभारी ने बताया कि हमें रविवार सुबह करीब दस बजे सूचना मिली है। हादसे में तीन युवक घायल हुए है। मौके से दोनो बाइकों को उठाकर चौकी पर लाए है। हादसे की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *