झाबुआ लाइव से दीपेश प्रजापति

दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे झाबुआ से सटे हुए आम्बाखोदरा गांव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम से दोनों बच्चे घर से गायब थे और काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता बच्चों का नहीं चल पा रहा था।

सोमवार सुबह दोनों बच्चों की लाश एक कुएं में तैरती हुई दिखाई दी। दोनों की उम्र 7 साल है। बच्चो के नाम आशीष भाबर और काना गुंडिया है। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आशंका है कि खेलते-खेलते कुएं के पास बच्चे गए होंगे और पैर फिसलने उसमें जा गिरे। बारिश की वजह से कुआं पूरा भरा हुआ है जिससे परिजनों को पता नहीं चल पाया। सोमवार को जब शव ऊपर आए तब दिखाई दिए तब हादसे का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *