दिनेश वर्मा, झाबुआ झाबुआ के समीप करड़ावद बड़ी में अब से थोड़ी देर पहले ग्रामीणों ने दो पिक-अप वाहन जो कि गौवंशीय पशुओं से भरे हुए थे, उनको बरामद कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक ग्रामीण रास्ते से अचानक तीन पिक-अप तेजी से मेन रोड पर आई। उनका इस तरह से आना हमें संदिग्ध लगा, तो उनका पीछा किया गया। आगे जाकर तीनों पिक-अप एक जाम में फंस गई। इस दौरान ग्रामीण पहुंच गए और दो पिक-अप और उसमें भरे 13 गौवंशीय पशुओं को बरामद कर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जबकि एक पिक-अप लेकर ड्राइवर भाग निकला। गौवंशीय पशुओं को दोनों पिकअप में इस तरह से ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था कि दम घुटने से एक केड़े की मौत भी हो गई। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बना लाई है तथा आगे की कार्रवाई कर रही है। अनुमान है कि पुलिस पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा। ) Post navigation वाहन में निकले लाखो रुपये, मचा हड़कंप, सीआईएसएफ की कार्यवाही … BIG NEWS: निशा किन्नर हत्याकांड में पेटलावद की कमलाबाई भी थी शामिल, ऐसे रची थी हत्या की साजिश….