झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- विधायक कलसिंह भाबर द्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालखंडवी एवं ग्राम पंचायत पाटड़ी में निस्तार तालाबों का भूमिपूजन किया। उक्त तालाबों की लागत क्रमश: 46 लाख एवं 47 लाख हैं। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात भाबर द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे द्वारा चुनाव पूर्व किए गये वादों को पूरा करते हुए एवं क्षेत्र में गंभीर पेयजल समस्या को दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। भाबर द्वारा उपस्थित जन समुदाय से जल संरक्षण को अपनाने को कहा एवं जल का सीमित उपयोग कर एवं अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाकर प्रकृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बहादुरसिंह भाबर, सरपंच खालखण्डवी बदिया मईडा, पाटडी सरपंच रामचन्द, तेतरी बामनिया, कालिया बामनिया, मनिया झनिया, नाथु गणावा, तलवंत परमार, टीहिया सिंगाड, जवला भूरा आदि उपस्थित थे। Post navigation नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को देवदा व गणावा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त