झाबुआ लाइव के लिए राहुल पंचाल की रिपोर्ट। थांदला विधानसभा में देवीसिंह देवदा व तोलसिंह गणावा को प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य की मौजूदगी में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। देवीसिंह देवदा को खवासा मंडल के विधायक प्रतिनधि व तोलसिंह गणावा को कृषि उपज मंडी थांदला के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारी ने बधाई दी है, जिनमें थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, दिलीप कटारा खवासा मंडल अध्यक्ष रमेश बरिया, गणराज आचार्य, संजय भाबर, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत, सरपंच पानू गरवाल, कमला भाबर, राहुल पंचाल, कुरी डोडियार नरेला, सेवु भाबोर, एतरी कटारा व कार्यकर्ता ने बधाई दी। Post navigation नाबालिग को किया अगुवा उम्र 1 घंटा 40 मिनट लेकिन इन साहब को मिल गया आधार पंजीयन