भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मध्यप्रदेश लबाना समाज द्वारा ग्राम रंभापुर के लोहार टोडी नयागांव जागीर में लबाना कबड्डी प्रीमीयर लीग का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणजीत सिंह के साथ लबाना भगोरिया से ही के समाज प्रमुख नायक, प्रहलाद सिंह नायक समाजसेवी एवं भाजपा नेता कमलेश दतला रामसिंह मेरावत, अखिल भारतीय लबाना समाज के महामंत्री मंगलसिंह झाड़, नरवरसिंह हाडा, राजेंद्र पडवाल, नयागांव जागीर के सरपंच प्रदीप गणावा आदि सामाजिक व्यक्तियों द्वारा किया गया। इस कबड्डी में प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए का इनाम एसआर फेरो के प्रमुख राजेंद्र नायक मेघनगर द्वारा दिया गया। द्वितीय पुरस्कार 5555 रुपए का मेहुल ग्राफिक्स मेघनगर के गौतम, नयागांव जागीर के सरपंच प्रदीप गणावा द्वारा दिया गया। इस आयोजन में रंभापुर सहित आसपास कीलबाना समाज की 16 टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्पर्धा में सहारा क्लब प्रथम रंभापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं झाड़ की टोडी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में क्षेत्र के सम्मानीय समाज के वरिष्ठ द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र साबलिया, एलआईसी द्वारा किया गया एवं आभार प्रशांत टगरिया द्वारा व्यक्त किया गया। Post navigation शराब कंपनी के ऑफिस पर जहां हुई थी मैनेजर की हत्या वहां 1 घंटे से चल रही सीन आफ क्राइम की कार्रवाई वालसिंह मेड़ा ने विश्वमंगल तारखेड़ी धाम मंदिर से किया चुनाव प्रचार की शुरुआत