जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की लाश सुक्कड़ व हथनी नदी के बीच मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को 32 वर्षीय युवक सज्जन पिता भूरसिंह मंडलोई मजदूरी करने का घर से बोलकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। उसके दो दिन बाद चरवाहों ने उसकी लाश सुक्कड़ व हथनी के बीच देखी तो इसकी सूचना नानपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी मोहन डावर अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है उसके बाद ही पता चला कि युवक के साथ आखिर क्या हादसा घटित हुआ? Post navigation श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती व प्रदेश में शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विशाल रक्तदान शिविर 9 जुलाई को