पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
कांग्रेस वर्षो पुरानी पार्टी है, देश को गुलामी से आजादी दिलाने मे कांग्रेस की महत्वपुर्ण भुमिका रही है। नेताओं ने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए तो कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। इन्हीं नेताओं के त्याग और बलिदानो से देश को अंग्रेजो की जंजीरो ओर गुलामी से मुक्ति मिली है। आज भाजपा देश मे दुष्प्रचार कर देश को ग्रहयुद्ध की ओर धकलने मे लगी हुई है, लेकिन आमजनता ओर कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस मंसुबे को कभी पुरा नही होने देंगी ओर पुरे देश मे सडको पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगी। यह बाते जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने अभा राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेताओ एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, प्रकाशचंद्र जेन सहित कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मोजुद थे।

पार्टी को मजबुत बनाने का लिया संकल्प

कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस द्धारा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के आरंभ मे कांग्रेस पार्टी के महान संस्थापको के चित्र पर माल्यार्पण कर पुजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के लिए अपना निःस्वार्थ सेवाए देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का शाल-श्रीफल भेटकर हार-फुल मालाओ से सम्मान किया गया। उपस्थित सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी मजबुत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे नेताओ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारै भी लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोतीलाल नेहरू, सुभाषचंद बोस, बालगंगाधर तिलक, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जवाहरलाल नेहरू, इंदिराजी जैसे नेताओ के संरक्षण में कांग्रेस ने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी। केंद्र की मोदी सरकार को आडे हाथो लेते हुए श्री पटेल ने कहा कि जिन लोगो ने कभी देश के लिए कुछ किया ही नही वह अब ऊगली कटाकर शहीदों में नाम लिखवा रहे है। केद्र सरकार देश को तोडने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सडको पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। कार्यक्रम को पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी, कांग्रेसी नेता प्रकाशचंद्र जेन, सानी मकरानी, महिला नैत्री शोभना ओंकार सहित अनेक नेताओ ने संबोधित कर देश को आजादी दिलाने मे दिए गए महत्वपुर्ण योगदान एवं कांग्रेस के इतिहास के बारे मे अवगत कराया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्वय केलाश चोहान, मदन डावर, ऊषान गरासिया, लईक भाई, पुर्व जपं अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया, सरपंच गवरसिह, सरपंच बंशीलाल बारिया, खुर्षिद अली दिवान, राजेंद्र टवली, राजेंद्र गुडडु, अनिल थेपडिया, हाजी सिराज पठान, फुलचंद जेन, डा. एएम शेख, भुरसिंह डावर, सुनिल डुडवे, समरथ राठोड, अजहर चंदेरी, सोनु वर्मा, जीतु देवडा, मंसुर मर्चेंट, ईरफान मंसुरी, संजय माहेष्वरी, ईकबाल मदनी, अंकित माहेष्वरी सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता, कार्यकर्तागण उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *