मयंक गोयल, राणापुर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को नगर में मिशन तिरंगा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली । तिरंगा यात्रा नगर के पुराना बस स्टैंड से आरंभ हुई । जोकि नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुन: पुराना बस स्टैंड पर डा भीमराव अंबेडकर कि प्रतिमा के यहां पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ यात्रा में युवा अपने हाथों में तिरंगा झंडा थामे चल रहे थे । यात्रा में बड़ी संख्या में युवा व नगरवासी शामिल हुए । यात्रा के अंत में युवाओं ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया और भारत मां की जय वंदे मातरम के साथ यात्रा का समापन किया। ) Post navigation विश्व आदिवासी पर समाजजनों ने लिया संकल्प : एकता समभाव व परस्पर सहयोग कर सभ्यता व संस्कृति की करेंगे रक्षा कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य-औषधी प्रशासन ने की कार्रवाई होटलों खाद्य पदार्थों की जांच कर, मावा किया जब्त