गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के चमन चौराहा परिवार द्वारा स्थानीय पिपली चौराहा उर्फ चमन चौराहा पर देश भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चमन चौराहा परिवार के सदस्यों ने बताया कि 25 जनवरी सोमवार रात 10:00 बजे डीजे पर देश भक्ति से ओतप्रोत गीत बजाए जाएंगे साथ ही उपस्थित देशभक्तों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी, उक्त आयोजन में नगर का प्रत्येक व्यक्ति आमंत्रित होकर गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर आयोजित जश्न में सम्मिलित हो सकता है। Post navigation जनपद पंचायत के लोक सेवा केंद्र पर हुआ लाइव प्रसारण महाविद्यालय में मतदाता दिवस मनाया गया