झाबुआ। शनिवार की शाम को राजवाडा चौक में बैंडबाजों एवं घडी घंटालों की ध्वनि के साथ पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। प्रसंग था नगर के प्राचीन चमत्कारी व आस्था के केन्द्र तथा पशुधन की आरोग्यता एवं परिवार की सुख सृमद्धि को प्रदान करने वाले देवधर्मराज की जन्म जयंती पर महा आरती का आयोजन कर उन्हे 5555 लड्डूओं का नैवेद्य अर्पण किया गया। परंपरागत रूप से कांठी परिवार द्वारा बरसों से देव धर्मराज मंदिर में जन्म जयंती आयोजित करके महाआरती एवं लडडूओं का नैवेद्य अर्पित किये जाने की परंपरा को मांगीलाल कांठी एवं आशीष कांठी द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया। इस मुकेश संघवी, निलेश लोढा, सुमित संघवी, पिंटू पुरोहित का सराहनीय सहयोग रहा। आरती के बाद मंदिर के श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में लड्डूओं व शीतल ठंडाई का वितरण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। Post navigation आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एफआईआर पत्नी पर केरोसिन डालकर लगाई आग