अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- नगर में बढ़ रही ठंड को देखते हुए तहसीलदार नितिन चौहान उनकी पत्नी सिम्पी चौहान व तहसील के रमन चौहान ने रविवार को आजाद नगर की चन्द्र शेखर आजाद दृष्टिहीन पुनर्वास केंद्र पर जाकर नि:शक्त बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर एवं जैकेट बांटे। नए स्वेटर और जैकेट पाकर नि:शक्तों बच्चे काफी खुश हुए। कक्षा दसवी में अध्ययनरत सुरेश और 5वीं कक्षा की कला ने बताया कि पुनर्वास केंद्र में हमारे खाने और रहने की व्यवस्था तो है, पर आज तहसीलदार साहब ने स्वेटर दिए हैं जिसे पाकर हम खुश है। Post navigation प्रभारी मंत्री का ओचक निरीक्षण; नाराज मंत्री ने किया सहायक आयुक्त को निलंबित कैथोलिक मिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां