युवक के परिजनों ने लगाया पत्नी पर आरोप
झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट-
S3840001झाबुआ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी नलदी में बुधवार देर शाम एक कुंए से एक युवक का शव बरामद हुआ। सुचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस युवक का शव बरामद होने के साथ ही इस युवक की मौत का जिम्मेदार युवक के परिजन उस युवक महेश की पत्नी को बता रहे हैं। परिजनों के अनुसार पिछले तीन माह पूर्व ही महेश का विवाह पिपलिया निवासी नीरूबाई से हुआ था लेकिन इन तीन माह में नीरूबाई हमेशा ही महेश से खफा ही रहती थी और सूत्र बताते हैं कि इस दौरान नीरूबाइ एक बार कहीं भाग भी गई थी कुछ दिनों तक गुजरात काम पर भी वे गए थे और इसके बाद जब वे दो दिन पूर्व ही अपने गांव आए थे और बुधवार शाम को वे घर बाहर निकले थे और कुछ समय बाद नीरूबाई आई और कहने लगी कि महेश कुएं में डूब गया है जबकि परिजनों को लगा कि वह कहीं ओर चला गया है लेकिन जब ग्रामीणों ने कुएं में तलाश किया तो महेश का शव तो बरामद हुआ लेकिन उसके शव पर जगह जगह चोट के निशान थे और सिर पर गहरे घाव भी नजर आ रहे थे फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही इस मामले कुछ कहने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *