अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह भदौरिया की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के जोबट थाना अंतर्गत कनवाड़ा गांव में एक नाबालिग लडक़ी के साथ देहदला निवासी जीतेन्द्र नामक आरोपी युवक ने बलात्कार किया। बलात्कार की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई। टीआई सुरेशचन्द्र मोहरे अनुसार 23 फरवरी को जीतेन्द्र उम्र 19 वर्ष एक नाबालिग लडक़ी को जबरदस्ती भगाकर देहदला ले गया था। 24 फरवरी को पीडि़ता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 363, 366, 376, 3/4 ए 7/8 पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। Post navigation मध्यप्रदेश मे ” शराबबंदी ” के पीछे आखिर मंशा क्या है सीएम ” शिवराज ” की शराब बेचने वालों के खिलाफ लामबद्ध हुई ग्राम तिखोला की महिलाएं